राम के भक्तिरस में सरोबार हुआ इलाका

शिवहर। चैत नवरात्र के दौरान प्रखंड का चिरैया गांव राम के भक्तिरस से सरोबार हो गया है। हर व्यक्ति के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Mar 2017 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2017 01:11 AM (IST)
राम के भक्तिरस में सरोबार हुआ इलाका
राम के भक्तिरस में सरोबार हुआ इलाका

शिवहर। चैत नवरात्र के दौरान प्रखंड का चिरैया गांव राम के भक्तिरस से सरोबार हो गया है। हर व्यक्ति के जुबान पर बस राम का नाम है। जहां बड़ी संख्या में लोग नवाह यज्ञ स्थल पर जुटकर भक्ति के सागर में गोता लगा रहे हैं। शाम ढ़लते हीं लोगों में प्रतिस्पर्धा होने लगती है कि मैं इसमें पीछे न रह जाऊं। कलश शोभा यात्रा से शुरू भगवा रंग का जलवा और बढ़ता हीं जा रहा है। बच्चे, बुढ़े और युवा सभी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आगामी 6 अप्रैल तक रामरस पान का सिलसिला जारी है। मंडप की परिक्रमा में भी खूब भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांव के लोग भी इस भक्ति की धारा में डूबकी लगाने में पीछे नहीं है। आखिर संगीतमय रामरस धारा जो यहां बह रही है।

chat bot
आपका साथी