बेहतर उत्पादन को ले किसानों को दिया सुझाव

शिवहर। मंगलवार को तरियानी प्रखंड परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन बीडीओ संजय कुमार स

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 12:18 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 12:18 AM (IST)
बेहतर उत्पादन को ले किसानों को दिया सुझाव

शिवहर। मंगलवार को तरियानी प्रखंड परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन बीडीओ संजय कुमार सिंह व प्रमुख सीता देवी ने संयुक्त रूप से की। कृषि समन्वयक प्रमुख श्यामनारायण सिंह व पीएन सिंह ने महोत्सव समारोह का संचालन किया। कृषि वैज्ञानिक साजीद खान ने किसानों को बताया कि जिस प्रकार बच्चों का टीकाकरण करते है उसी तरह हमे पौधे की भी सुरक्षा करनी होगी। कहा रबी फसल में जीरो टिलेज से बुआई काफी फायदे मंद हे। एक तो इसमें बीज की खपत कम होती है। वहीं उत्पादन में भी वृद्धि होती है। संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग जरूरी है। रासायनिक खाद से परहेज करें। वहीं कंपोस्ट व जैविक खाद का प्रयोग उर्वरा शक्ति को बढ़ाती है। इस दौरान वैज्ञानिकों ने खर पतवार नियंत्रण एवं कीट नाशक दवाओं के प्रयोग की जानकारी दी। वहीं सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनुदान एवं तीव्र बीज विस्तार योजना से किसानों को अवगत कराया। मौके पर अवधेश सिंह, शिवजी प्रसाद, रवि रौशन, अनिल यादव, सुरेन्द्र राय, सुनील कुमार, संजीव कुमार, भूषण सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी