कभी राम बनके, कभी श्याम बनके..

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 12:32 AM (IST)
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके..

पिपराही, संस : सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। हर तरफ भगवान श्री कृष्ण के गीत बज रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया था। सुबह से ही मंदिरों व मठों को सजाने व संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बाजारों में फलों की बिक्री तेज रही। कुछ स्थानों पर रविवार को भी जन्माष्टमी मनाई गई। अधिकांश जगहों पर सोमवार को पूजा -अर्चना हुई।

नंद के घर आनंद भयो..

पुरनहिया, संस : प्रखंड में जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को भी मनाया गया। मंदिरों के अलावा पुरनहिया रामजानकी बड़ी मठ में जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। जहां मेले भी लगे हैं। श्रद्धालु की भीड़ लगी रही।

नंदलाल मुरलीवाले ..

शिवहर, संस : जन्माष्टमी की धूम शहर से गांवों तक रही। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सोहर गीत की धुनों से वातावरण कृष्णमय हो गया। लोग झूले का आनंद ले रहे थे। कई मंदिरों में कृष्ण के बाल रूप की झांकी बनाई गई थी।

chat bot
आपका साथी