अगलगी में 15 घर जले, लाखों की संपत्ति खाक

By Edited By: Publish:Tue, 05 Aug 2014 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 05 Aug 2014 12:04 AM (IST)
अगलगी में 15 घर जले, लाखों की संपत्ति खाक

तरियानी, संस : थाना क्षेत्र के वंशी पचड़ा गांव में रविवार की देर रात लगी आग से 15 घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब 10 लाख से अधिक का सामान जलने का अनुमान लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणारंधीर सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निपीड़ितों तत्काल अपने पास से 18 सौ रुपये खर्च कर चूड़ा- गुड़ मंगाकर वितरित किया। सीओ भुवनेश्वर ठाकुर को पीड़ितों के बीच तत्काल सहायता राशि वितरित करने को कहा। सीओ ने बताया हलका कर्मचारी द्वारा पांच घर जलने की रिपोर्ट की गई। इस प्रतिवेदन के अनुसार पांच पीड़ित परिवारों के लिए 4200 नकद व खाद्यान्न कर्मचारी के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है।

बताया गया कि देर रात ढिबरी की चिंगारी से लगी आग से वैद्यनाथ सहनी, जिया लाल सहनी, महेश राम, राजू राम, गुडु राम, जगन्नाथ सहनी, नागेन्द्र सहनी, अंतू सहनी, चंदेश्वर सहनी, पथलू सहनी, मुसाफिर सहनी, राजेश सहनी, लखन सहनी, जगेश्वर सहनी के घर में रखे कपड़े व अनाज सहित करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति जल गई। इस बीच, तरियानी सीओ द्वारा पांच परिवारों को ही सहायता राशि उपलब्ध कराने को लेकर अग्नि पीड़ितों में आक्रोश है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सभी परिवारों को सरकारी सहायता राशि मिलेगी। सीओ घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सिर्फ कर्मचारी के भरोसे ही अग्निपीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। यह गंभीर मामला है। इसकी जानकारी डीएम को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी