सुशील मोदी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जाएंगे जेपी के गांव

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर यानी आज सूबे के उप मुख्यमं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 03:03 AM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 03:03 AM (IST)
सुशील मोदी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जाएंगे जेपी के गांव
सुशील मोदी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जाएंगे जेपी के गांव

सारण। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर यानी आज सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं भारत सरकार के मंत्री अनंत कुमार उनके गांव सिताबदियारा आएंगे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा इन अतिथियों के आगमन को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है।

विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह का आयोजन जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित सिताबदियारा में किया जा रहा है। मंगलवार की शाम को जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई कि राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं भारत सरकार के मंत्री अनंत कुमार जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में भाग लेंगे। सुबह नौ बजे उप मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री लोकनायक के जन्म भूमि सिताबदियारा जाएंगे। उसके बाद मल्यार्पण करने के बाद वह वापस लौट जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने बताया कि जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं भारत सरकार के मंत्री अनंत कुमार शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी