शिक्षा के साथ अध्यात्म केंद्र के रुप में विकसित हो एनएलएस कॉलेज: कुलपति

सारण। नंदलाल ¨सह कालेज जैतपुर दाउदपुर का 49 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 07:57 PM (IST)
शिक्षा के साथ अध्यात्म केंद्र के रुप में विकसित हो एनएलएस कॉलेज: कुलपति
शिक्षा के साथ अध्यात्म केंद्र के रुप में विकसित हो एनएलएस कॉलेज: कुलपति

सारण। नंदलाल ¨सह कालेज जैतपुर दाउदपुर का 49 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हरिकेश ¨सह, प्रति कुलपति अशोक कुमार झा व पूर्व प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ में कुल देवता नंदलाल बाबू, प्रथम प्राचार्य द्वारिका प्रसाद व सचिव रहे बच्चा बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ हरिकेश ¨सह ने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में बच्चों को उच्च शिक्षा की सुविधा दिलाने के लिए कालेज की स्थापना में योगदान करने वाले लोग हमेशा पूजनीय रहेंगे। हमे अपने पूर्वजों को हमेशा याद रखना चाहिए। कुलपति ने नंदलाल ¨सह कालेज को शिक्षा के साथ अध्यात्म केंद्र के रूप में विकसित करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने छात्रों से गुरु, माता और पिता के बातों पर अमल करने को कहा। वहीं पूर्व प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षक पढ़ाना चाहे और बच्चे नही पढ़ें यह हो नही सकता। जो अध्ययन करेगा वही सही अध्यापन कर सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि छात्र अगर बहाना कर अपने कर्तव्य से पीछे हटते हैं। वे सबसे ज्यादा अपने आप को धोखा देते हैं। कॉलेज की स्थापना करने में सहयोग वाले लोगो का सम्मान कालेज प्रशासन हमेशा करना चाहिए। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ परमेश्वर ¨सह ने कॉलेज की स्थापना में योगदान करने वाले लोगों की सराहना की और आभार प्रकट किया। प्रो. अर्जुन ¨सह, राघवेंद्र प्रताप ¨सह, प्रो. ओम प्रकाश ¨सह, शिक्षक नेता दिनेश कुमार ¨सह, जिला पार्षद विजय प्रताप ¨सह चुन्नू, प्रो. बैजनाथ ¨सह,प्रो. सुरेन्द्र प्रताप ¨सह, प्रो. रामेश्वर ¨सह आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके कालेज की पत्रिका समता का विमोचन किया गया। वहीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलजी और धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांशु कुमार ने किया। मौके पर डॉ जलील, जितेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय,प्रो. रमेश पाण्डेय, मनीष कुमार ¨मटू, अभिषेक प्रताप, उमाशंकर ¨सह, भूषण ¨सह, मुनील ¨सह, सोनू तिवारी आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी