लॉकडाउन के उल्लंघन पर बाजार बंद कराया

बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुंका जमुनिया बाबा के नजदीक शाम 6 बजे के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:19 AM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन पर बाजार बंद कराया
लॉकडाउन के उल्लंघन पर बाजार बंद कराया

बनियापुर (सारण) : सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुंका जमुनिया बाबा के नजदीक शाम 6 बजे के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए। जिसकी जानकारी मिली तो सीओ के द्वारा बाजार को बंद करने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड के सभी बाजारों को लॉकडाउन को लेकर समय से खोलने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन उक्त स्थल पर 6 बजे के बाद भी बाजार लगी हुई थी। तथा लोगों की भीड़ ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब सीओ स्वामी नाथ राम बाजार पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ देख हतप्रभ रह गए। सीओ ने बताया कि लॉकडाउन के बाजारों में इतनी भीड़ लॉकडाउन का मजाक बन कर रह गया था। हालांकि यह बाजार सरकारी सैरात के दर्जा में शामिल नहीं है। इसलिए इस बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के कारण इस बाजार को लागने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी