उर्दू शिक्षकों को कैंप में हाथोंहाथ मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

छपरा। सारण जिले के प्रारंभिक उर्दू शिक्षकों को जिला स्कूल में कैंप लगाकर शुक्रवार

By Edited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2016 09:06 PM (IST)
उर्दू शिक्षकों को कैंप में  हाथोंहाथ मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

छपरा।

सारण जिले के प्रारंभिक उर्दू शिक्षकों को जिला स्कूल में कैंप लगाकर शुक्रवार को हाथों -हाथ नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र लेने पर शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे खुल उठे। कैप में वर्ग 1-5 एवं वर्ग 6-8 के लिए प्रखंड वार काउंटर खोला गया था। लेकिन शाम तक जितनी रिक्ति थी। इतने अभ्यर्थी वहां नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण किसी भी प्रखंड के काउंटर पर भीड़ नहीं थी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के लिपिक शशिभूषण सिंह ने बताया कि वर्ग 1-5 में 285 रिक्त के बदले मात्र 82 अभ्यर्थी आये थे। वही ं वर्ग 6-8 में 15 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला। दोपहर तीन बजे तक एकमा प्रखंड के काउंटर पर 6-8 वर्ग में नियोजन के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे थे, जबकि वहां चार सीट थी। वहीं बनियापुर में नौ सीट के बदले दो अभ्यर्थी पहुंचे थे। कैंप में आये अभ्यर्थियों बीडीओ एवं बीईओ हाथों -हाथ नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र वितरण के शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी पहले कर ली थी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ललित नारायण रजक ने कैंप की मोनिटरिंग कर रहे थे। सभी बीसों प्रखंडों के काउंटर पर शिक्षा विभाग के कर्मी उनकी सहायता मे तैनात थे। जिस तरह जिला में प्रखंड व नगर पंचायत का कैप लगाया गया था इसी तरह 6 एवं 8 फरवरी को प्रखंडों में कैंप लगाया पंचायत शिक्षको नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उल्लेखनीय हो कि शिक्षा विभाग ने उर्दू एवं बंग्ला के शिक्षक नियोजन के संबंध में समीक्षा में पाया था कि अभी 50 फीसदी भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, जिसके बाद कैंप लगाकर नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कैंप में भी आशा के अनुरूप उर्दू शिक्षक अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।

इनसेट :

वर्ग 1-5 में किस प्रखंड में कितने को मिला नियुक्ति पत्र

प्रखंड - पद - हुआ नियोजन - रिक्त

लहलादपुर - 5 - 3 - 2

मढ़ौरा - 25 - 7 - 18

मकेर -7 - 5 - 2

बनियापुर - 28 - 9 - 19

जलालपुर - 16 - 1 - 15

छपरा सदर - 14 - 2 - 12

एकमा - 21 - 2 - 19

परसा - 12 - 4 - 8

तरैया - 21 - 9 - 12

मांझी - 15 - 9 - 6

रिविलगंज - 10 - 3 - 7

मशरक - 22 - 3 - 19

दिघवारा - 10 - 3 - 7

सोनपुर - 9 - 0 - 9

अमनौर - 24 - 7 - 17

पानापुर - 13 - 0 - 13

नगरा - 9 - 4 - 5

गड़खा - 8 - 6 - 2

इंसुआपुर - 16 - 5 - 11

नगर परिषद छपरा - 31 - 7 - 24

नगर पंचायत सोनुपुर - 6 -3 - 3

नगर पंचायत दीघवारा - 14 - 1 - 13

नगर पंचायत मढ़ौरा - 10 - 2 - 8

नगर पंचायत एकमा - 13 - 0 - 13

नगर पंचायत रिविलगंज -17 - 9 - 8

नगर पंचायत परसा - 16 - 6 - 10

इनसेट :

वर्ग 6-8 में कितने को मिला नियुक्ति पत्र :

प्रखंड - पद - हुआ नियोजन - रिक्त

लहलादपुर - 6 - 0 - 6

मढ़ौरा - 4 - 2 - 2

मकेर - 4 - 0 - 4

बनियापुर - 9 - 2 -7

जलालपुर -0-0-0

छपरा सदर -3 -0 -3

एकमा - 4 -0 -4

परसा - 2 -1 -1

तरैया - 4 - 1 - 3

मांझी - 4 -1 -3

रिविलगंज - 0-0-0

मशरक -6 -2 - 4

दिघवारा - 3 -1 - 2

सोनपुर - 0 -0- 0

अमनौर - 3 -0 -3

पानापुर - 4 - 1 - 3

नगरा - 0 - 0 - 0

गड़खा - 5 - 2 - 3

इसुआपुर - 4 - 1 -3

chat bot
आपका साथी