पूर्व सरपंच के निधन पर शोकसभा

सारण। मकेर प्रखंड के कैतुका नंदन पंचायत के पूर्व मुखिया एवं सरपंच सह राष्ट्रीय जनता दल के प्र

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 03:01 AM (IST)
पूर्व सरपंच के निधन पर शोकसभा

सारण। मकेर प्रखंड के कैतुका नंदन पंचायत के पूर्व मुखिया एवं सरपंच सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष शुभनारायण राम के निधन पर जगदीशपुर जनता बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान आदर्श ग्राम निर्माण समिति के अध्यक्ष नित्यानंद तिवारी ने कहा कि हम लोगो ने अपने बीच से एक मृदुभाषी लोकप्रिय एवं समाजसेवी साथी को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा की शांति प्रदान करें। सभा में दो मिनट का मौन रहकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर नित्यानंद तिवारी, राजेश कुमार साह, संजय कुमार गुप्ता, प्रमोद राय, त्रिभुवन सहनी, ओम प्रकाश गुप्ता, कमलकिशोर साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी