नशाखुरानी से बचने को जंक्शन पर चलाया जागरूकता अभियान

ट्रेनों व स्टेशनों पर होने वाली नशाखुरानी से यात्रियों को बचाने के लिए राजकीय रेल पुलिस ने रविवार को छपरा जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:15 PM (IST)
नशाखुरानी से बचने को जंक्शन पर चलाया जागरूकता अभियान
नशाखुरानी से बचने को जंक्शन पर चलाया जागरूकता अभियान

छपरा। ट्रेनों व स्टेशनों पर होने वाली नशाखुरानी से यात्रियों को बचाने के लिए राजकीय रेल पुलिस ने रविवार को छपरा जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें यात्रियों से यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य सामग्री लेकर नहीं खाने तथा रेलवे हेल्प लाइन नंबर 182 के बोर में जानकारी दी गई।

विदित हो कि पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-औड़िहार रेलखंड एवं छपरा-भटनी, छपरा-थावे रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में छठ महापर्व की भीड़ को देखते हुए नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो गए हैं। जिससे यात्री नशाखुरानी के शिकार हो जा रहे हैं। इससे बचाने के लिए जीआरपी ने रेल थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में रविवार को छपरा जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य सामग्री लेकर नहीं खाने तथा रेलवे हेल्प लाइन नंबर 182 एवं महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सहायता हेतु हेल्प लाइन नंबर-182 पर सूचना दें। यह नंबर फ्री है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी