शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते

सारण। अमनौर प्रखंड के  अपहर पंचायत अन्तर्गत हरिजी उच्च विद्यालय अपहर के  परिसर  में गुरुवार को आयोजि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 08:21 PM (IST)
शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते
शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते

सारण। अमनौर प्रखंड के  अपहर पंचायत अन्तर्गत हरिजी उच्च विद्यालय अपहर के  परिसर  में गुरुवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानृवित प्राचार्य मुनीलाल ¨सह को भावभीनी विदाई दी गई। विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि उनके कार्यकाल मे विद्यालय में अनुशासन के साथ साथ पठन पाठन में छात्रों के प्रति अतुलनीय योगदान रहा। बीडीओ वैभव कुमार,ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत  नहीं होते। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने की।

इस मौके पर विद्यालय परिसर में विधायक के ऐच्छिक कोष से हाल के निर्माण को ले आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। इस भवन मे रंगमंच का भी निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य ब्रह्म नन्द पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डा. महात्मा प्रसाद गुप्ता, पूर्व जदयू अध्यक्ष रामायण ¨सह, राजू कुमार, उषा कुमारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी