समय से पूर्ण होगा छपरा- थावे रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम : डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक  विजय कुमार पंजियार ने कहा कि  छपरा - थावे रेल खंड के विद्युतीकरण का काम समय पर पूर्ण हो जाएगा। वे शुक्रवार को छपरा- थावे- सीवान रेल खंड पर चल रहे विद्युतीकरण के कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 05:44 PM (IST)
समय से पूर्ण होगा छपरा- थावे रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम : डीआरएम
समय से पूर्ण होगा छपरा- थावे रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम : डीआरएम

जासं, छपरा : मंडल रेल प्रबंधक  विजय कुमार पंजियार ने कहा कि  छपरा - थावे रेल खंड के विद्युतीकरण का काम समय पर पूर्ण हो जाएगा। वे शुक्रवार को छपरा- थावे- सीवान रेल खंड पर चल रहे विद्युतीकरण के कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की। यात्री सुख-सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

इससे पूर्व स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालय, जन आहार, फूड प्लाजा, स्टॉल, डोरमेट्री, वाटर बूथ, शौचालय, प्लेटफार्म, अनारक्षित टिकट काउंटर, कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, एटीवीएम आदि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को रख-रखाव एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने टिकट काउंटर एवं एटीवीएम की कतार में खड़े यात्रियों से उनकी समस्याएं पूछीं। समस्याएं दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने थावे , सिधवलिया, दिघवा दिघौली, मसरख, मढ़ौरा, पटेरही एवं खैरा स्टेशनों का जायजा लिया। विद्युतीकरण के अनुरूप चल रहे विकास कार्यों यथा प्लेटफार्मों, स्टैंडर्ड थर्ड इंटरलॉकिग, केंद्रीकृत पैनल, स्टेशन भवन, यात्री विश्रामालयों, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, पैदल ऊपरी गामी पुल की ऊंचाई, कलर लाइट सिग्नलिग, जेनरेटर कक्ष, पेड़ों से लाइन एवं ओवरहेड लाइन क्लियरेंस, स्टेशन मास्टर कक्ष, स्टेशन सीमा की जानकारी ली।

उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) प्रवीण पाठक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी ,सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन  सहित  वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं निरक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी