हथियार से लैस डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी

गोबरही पंचायत के गढ़वा टोले निवासी चंद्रिका ¨सह के घर में शनिवार की रात डकैतों ने भीषण डाका कांड को अंजाम दिया। हथियार से लैस करीब 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने इस दौरान घर में मौजूद एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 10:27 PM (IST)
हथियार से लैस डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी
हथियार से लैस डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी

संसू, दाउदपुर (सारण ) : गोबरही पंचायत के गढ़वा टोले निवासी चंद्रिका ¨सह के घर में शनिवार की रात डकैतों ने भीषण डाका कांड को अंजाम दिया। हथियार से लैस करीब 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने इस दौरान घर में मौजूद एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बीच ग्रामीणों को जुटता देख वे फाय¨रग करते हुए भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही दाउदपुर थाने की पुलिस पहुंची। एसडीपीओ अजय कुमार ¨सह भी रात में ही पहुंचे। डकैतों की पिटाई से जख्मी महिला को पुलिस ने एकमा पीएचसी में भर्ती कराया। महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त घर में गृहस्वामी चंद्रिका ¨सह व उनकी 70 वर्षीय पत्नी गीता देवी मौजूद थीं। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। गीता देवी उस वक्त किसी संबंधी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी करीब डकैत चाहरदीवारी के सहारे छत से होकर आंगन में सीढ़ी के रास्ते नीचे बारीबारी से उतरे। गीता देवी को घेर लिया। यह देख महिला ने शोर मचाना चाहा लेकिन डकैतों ने मारपीट कर चुप करा दिया। इसके बाद बारी-बारी से दो कमरे में घुस कर स्टील के ट्रंक से चार सुटकेस में रखे करीब चार लाख के आभूषण व नगदी करीब 45 हजार रुपये लूट लिए।

पिटाई के समय महिला के चिल्लाने पर एकजुट हुए ग्रामीण

बताया जाता है कि पड़ोस के कुछ लोगों की नींद महिला के चिल्लाने की आवाज से खुली। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होने लगे। ग्रामीणों की संख्या देख डकैतों ने हवाई फाय¨रग कर दहशत फैला दिया। इसके बाद वे भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में दाउदपुर, कोपा, एकमा थाने की पुलिस पहुंच गई। डीएसपी ने बताया कि तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मौसी-मौसी रोज कहेल आज हमार घर में लूटपाट काहे करत बार

संसू, दाउदपुर : जिस समय डकैत चंद्रिका सिंह के घर में घुसे उस समय बिजली नहीं थी। डकैत लूटपाट करने लगे। हालांकि उनके घुसते ही बिजली आ गई। महिला ने उनमें से कुछ को पहचान लिया। उन्हें देखकर गीता देवी ने कहा- मौसी-मौसी रोज कहेल आज हमारा घर में लूटपाट काहे करत बार। यह कहते ही डकैतों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनमें किसी पर पूर्व से कोई आपराधिक मामला नहीं है।

chat bot
आपका साथी