बैंक का लिंक फेल होने से उपभोक्ता परेशान

एकमा/रसूलपुर (सारण)। नगर पंचायत एकमा के सभी बैंकों का बुरा हाल है। इसके कारण उपभोक्ता

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 05:39 PM (IST)
बैंक का लिंक फेल होने से उपभोक्ता परेशान

एकमा/रसूलपुर (सारण)। नगर पंचायत एकमा के सभी बैंकों का बुरा हाल है। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से एकमा के सभी बैंकों का लिंक फेल है। शादी विवाह के मौसम में जहां लोग परेशान हैं वहीं व्यवसायी वर्ग भी रुपये की निकासी नहीं होने के कारण पशोपेस में हैं। व्यवसायियों को बाहर से सामान मंगवाने में काफी परेशानी हो रही है। बैंक पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 अप्रैल को थी। पैसा उठाने के लिए पिछले एक सप्ताह से बैंक का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पैसे की निकासी नहीं हुई। अंतत: महाजन से कर्ज लेकर बेटी की शादी करनी पड़ी। लिंक फेल होने से अन्य लोग भी काफी परेशान हैं। बताया जाता है कि छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर के समीप केबल कट गया है जिससे परेशानी उत्पन्न हुई है। लिंक फेल होने से बैंक कर्मियों की चांदी कट रही है। वे लोग पूरे दिन गप मारकर समय काट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी