भूख हड़ताल पर बैठी रहीं आशा

बिहार राज्य आशा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आशा की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जिला मंत्री कांति ¨सह तथा अध्यक्ष बिन्नी उपाध्याय के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठी आशा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 05:10 PM (IST)
भूख हड़ताल पर बैठी रहीं आशा
भूख हड़ताल पर बैठी रहीं आशा

जासं, छपरा: बिहार राज्य आशा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आशा की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जिला मंत्री कांति ¨सह तथा अध्यक्ष बिन्नी उपाध्याय के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठी आशा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला मंत्री ने कहा कि जब-तक उनकी मांगें सरकार नहीं मान लेती, तब-तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। इस वजह से चिकित्सा सेवा पूरी तरह ठप है। राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता भी नहीं की जा रही है। उन्होंने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि सरकार अपने रवैया में बदलाव नहीं लाई तो, आने वाले समय में जनता का सहयोग लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा । भूख हडताल में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

chat bot
आपका साथी