अजा बस्ती में अगलगी में 50 घर जलकर राख

अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुरउतपुर गांव में शनिवार की दोपहर हुई भीषण अगलगी की घटना में 50 घर राख हो गए। लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 07:41 PM (IST)
अजा बस्ती में अगलगी में 50 घर जलकर राख
अजा बस्ती में अगलगी में 50 घर जलकर राख

संसू, डोरीगंज : अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुरउतपुर गांव में शनिवार की दोपहर हुई भीषण अगलगी की घटना में 50 घर राख हो गए। लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई।

बताया जाता है कि दोपहर में बस्ती से अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। पूरी बस्ती उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर पहुंची अवतार नगर, दिघवारा एवं गड़खा थाने की पुलिस एवं  दमकल की पांच  गाड़ियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक 50 घर जलकर राख हो चुके थे। अगलगी की घटना में एक गाय, एक बाछी एवं एक बकरी की मौत भी हो गई। घटना मे नकद सहित लगभग 50 लाख के अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए।

अगलगी के कारण का सही पता नही चल सका है। कोई शॉर्ट सर्किट बता रहा है तो कोई चूल्हे की राख की चिंगारी को कारण बता रहा है ।

इनके घर हुए राख

अगलगी में सत्येंद्र मांझी, नागेंद्र राम, राजेन्द्र राम, योगेंद्र राम, अमरनाथ राम, मदन राम, शिवनाथ राम, रामजीत मांझी, मोती मांझी, शंकर राम, भीम मांझी, दशई मांझी, संतोष मांझी, कृष्णा मांझी, श्रवण मांझी, ललन राम, अशोक राम, रामधारी राम, लालबाबू राम, सुनील राम, उमेश राम, रंजीत राम, तीजा देवी,  नागेंद्र राम, मदन राम, अमावस मांझी, योगेंद्र मांझी, विरसेन मांझी, धर्मेन्द्र मांझी, बिरबल मांझी, ललन राम, उर्मिला देवी, राजदेव राम सहित पचास लोगों के घर जले हैं।

chat bot
आपका साथी