नगर निगम में 2198 लोगों का बना राशन कार्ड

नगर निगम क्षेत्र के करीब 22 सौ लोगों का राशन कार्ड बन चुका है। अब एसडीओ कार्यालय से उसकी जांच होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 07:22 PM (IST)
नगर निगम में 2198 लोगों का बना राशन कार्ड
नगर निगम में 2198 लोगों का बना राशन कार्ड

जागरण संवाददाता, छपरा : नगर निगम क्षेत्र में 2198 लोगों का राशन कार्ड बन गया है। अब अनुमंडल कार्यालय अपने स्तर से उसकी जांच कर कार्ड जारी करेगा। विकास मित्र वार्डवार चयनित लोगों की जांच करेंगे कि वे सही में राशन कार्ड के हकदार है कि नहीं।

उल्लेखनीय हो कि कोरोना संक्रमण के काल में नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी छूटे हुए गरीब परिवारों को नगर विकास एवं आवास विभाग राशन कार्ड बनाने का सर्वेक्षण दीन दयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे एन.यू.एल.एम) के कप्यूनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआपी) से राशन कार्ड विहीन सुयोग्य परिवार का सर्वेक्षण कराया था। इसमें भिखारी, कूड़ा चुनने वाला, घरेलू श्रमिक, मोची, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, फेरीवाला एवं सफाई कर्मी, माली, रिक्शा चालक, दुकान कर्मी, सहायक, मोहल्ले में अन्य सेवाएं उपलब्ध, बिजली मिस्त्री, मैकेनिक, धोबी परिवहन कर्मी चालक, परिचालक, खलासी, चौकीदार एवं आश्रय विहिन परिवारों को भी शामिल करना था। इसके बाद 44 वार्डों में सर्वेक्षण करके चार हजार परिवारों का सर्वे किया था। जिसमें से जांच करके नगर निगम प्रशासन ने कार्ड बनाने के लिए तीन हजार 9 सौ 64 लाभुकों का नाम नगर विकास विभाग को भेजा था। नगर निगम प्रशासन के भेजे गए लाभुकों ने नामों में से सरकार ने दो हजार 1 सौ 98 लोगों की सूची भेजी है। जिसे नगर निगम ने राशन कार्ड जारी करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में भेज दिया है। अनुमंडल कार्यालय विकास मित्र से इसकी जांच कर राशन कार्ड जारी करेंगा। हालांकि नगर निगम प्रशासन द्वारा तीन हजार 9 सौ 64 लाभुकों में सिर्फ 2198 का ही नाम आया है। नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि अभी 15 सौ के आस-पास और लाभुकों के राशन कार्ड बनाने के लिए सरकार से सूची आने की संभावना है। फ‌र्स्ट फेज में जो सूची मिली है उसका राशन कार्ड बनाने के लिए एसडीओ कार्यालय को भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी