नगरा में अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

संवाद सूत्र, नगरा (सारण) : नगरा थाना क्षेत्र के रौजा गांव में गुरुवार की दोपहर में तेज पछुआ हवा के द

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 07:58 PM (IST)
नगरा में अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

संवाद सूत्र, नगरा (सारण) : नगरा थाना क्षेत्र के रौजा गांव में गुरुवार की दोपहर में तेज पछुआ हवा के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रौजा गांव के चंद्रिका महतो व उनके पड़ोसी रामपूजन महतो का फुसनुमा घर में अचानक गुरुवार की दोपहर आग लग गई। तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग की लपटे तेज हो गई और देखते ही देखते आसपास की घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तबतक दो घर और पांच खोप जलकर राख हो चुका था। इस दौरान दो गाय व बछड़े भी बुरी तरह से झुलस गए। अगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। चंद्रिका महतो ने बताया कि घर के बगल में बगीचे में परिवार के सभी लोग थे। तभी आग की लपटें दिखाई दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। हालांकि तब तक सबकुछ राख हो चुका था। अगलगी की सूचना पर मुखिया महजबीन खातून, मो. सहजादा व राजस्व कर्मचारी मो. सेराज खां मौके पर पहुंचे और अगलगी से हुई क्षति का आकलन किया। इस संबंध में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जांच के बाद उचित मुआवजा परिजनों को दिया जायेगा। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी