लीड : गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे उपभोक्ता

फोटो 31 सीपीआर 7,8 फूटा आक्रोश : - घंटों जाम रहा छपरा- पटना राष्ट्रीय उच्चपथ -15 दिन पहले रसी

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 07:43 PM (IST)
लीड : गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे उपभोक्ता

फोटो 31 सीपीआर 7,8

फूटा आक्रोश :

- घंटों जाम रहा छपरा- पटना राष्ट्रीय उच्चपथ

-15 दिन पहले रसीद कटने के बाद भी एचपी गैस एजेंसी में नहीं मिल रहा सिलेंडर

जासं, छपरा : आखिरकार शनिवार को गैस उपभेाक्ताओं का गुस्सा फूट ही पड़ा। तेलपा स्थित एचपी गैस एजेंसी के सैकड़ों उपभोक्ता एजेंसी के मनमाने रवैये के खिलाफ सड़क पर उतर गए। भिखारी चौक के समीप छपरा-पटना मुख्यमार्ग को घंटों जाम कर दिया। मौके पर पहंची पुलिस से भी हल्की नोकझोंक हुई। करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उपभोक्ता उदय पाण्डेय, अजीत कुमार, प्रिंस तिवारी, रोहित सिंह, पप्पू , रवि, दीपक सिंह आदि ने बताया कि गैस एजेंसी द्वारा मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है। गैस सिलेंडर के लिए 15 दिन पहले रसीद कटाई गयी है, बावजूद इसके गोदाम पर सिलेंडर नहीं दिये जा रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ता लाइन में सुबह चार बजे से ही लग रहे है, लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। कार्यालय में बैठे कर्मचारी भी दु‌र्व्यहार करते हैं। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि इस गैस एजेंसी से होम डिलीवरी भी बंद कर दी गयी है। कार्यालय में रसीद कटाने जाने पर कर्मियों द्वारा गलत सलूक किया जाता है। इस बाबत सदर एसडीओ कयूम अंसारी ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। साथ ही एजेंसी को यह निर्देश दिया गया है कि यह वह उपभोक्ताओं को सुगमता पूर्वक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये। वहीं कई उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर इसी तरह का रवैया बरकरार रहा तो इसकी शिकायत कंपनी के वरीय अधिकारियों व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी