हिंदी बन सकती है विश्व की भाषा

By Edited By: Publish:Mon, 15 Sep 2014 01:09 AM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 01:09 AM (IST)
हिंदी बन सकती है विश्व की भाषा

जासं, छपरा : हिंदी दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठनो व संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी का गुणगान किया गया। प्रायाणिक की तरफ से रामजयपाल महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी के विद्वानों को सम्मानित किया गया। डा. रामाश्रय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. आरएस राय, डा. अर्जुन तिवारी, भगवती प्रसाद द्विवेदी, शशिप्रभा सिन्हा, शैला जैन, विजय कुमार सिंह, सारंगधर सिंह, डा. रामेश्वर सिंह एवं बद्री पाण्डेय को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 'फिर भी' पत्रिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि डीआईजी विनोद कुमार ने किया। मंच का संचालन ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। समारोह में हिंदी निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर डा. ललन पाण्डेय, कश्मीरा सिंह, डा. विजया रानी, डा. अमरनाथ, डा. हरिश्चन्द्र प्रसाद, संयोजक बबन सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। उधर रोट्रेक्ट क्लब आफ छपरा सिटी एवं इन्ट्रेक्ट क्लब छपरा सिटी के तत्वावधान में सारण एकेडमी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संचालन अर्जुन कुमार एवं उद्घाटन प्राचार्य उर्मिला तिवारी ने की। मुख्य अतिथि पुनित श्रीवास्तव थे। प्रतियोगिता में बीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सारितेय शंकर ने की। इस मौके पर मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार, सन्नी प्रकाश आदि मौजूद थे। वहीं नगरपालिका चौक स्थित आस्था क्लासेज में डा. नंदन कुमार की देखरेख में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर डा. नंदन ने हिंदी को राजभाषा व राष्ट्रभाषा के साथ-साथ व्यवहार भाषा भी बनाने पर बल दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएन कुमार, बीके शर्मा, जलेश्वर राम को सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी में ललन प्रसाद पाण्डेय महाप्रभु, पीएन कुमार, जलेश्वर राम, गोविंद प्रसाद शुक्ल, अशोक कुमार शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षीय संबोधन डा. डीके सिंह, धन्यवाद ज्ञापन एसके वर्मा, कार्यक्रम संचालन सुनिल कुमार ने किया। यह जानकारी हिंदी दिवस आयोजन समिति के सचिव एसके वर्मा ने दी है। वहीं हिंदी महाविद्यालय शीतलपुर में भी हिंदी दिवस समारोह का आयोजन हुआ। डा. विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने की क्षमता हिंदी में है। इस मौके पर देवकुमार ठाकुर, पारसनाथ सिंह, चंद्रदेव सिंह, कुमार अविनाश, मो. सफी, इंद्रजीत कुमार, पूनम कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सुनैना स्मृति सेवा संस्थान में भी हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं तिलक पुस्तकालय में सचिव आनंदजी राय की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी के प्रचार-प्रचार पर बल देने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए शासन की मुख्य भागीदारी होनी चाहिए। संगोष्ठी में शिवशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, जगरनाथ प्रसाद, मोहित सिंह, गंगोत्री प्रसाद, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, धनंजय यादव, रजनीश सुधाकर, विपुल मिश्रा, विरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी