सतजोड़ा की मुखिया का फेसबुक पर फर्जी एकाउंट

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 10:33 PM (IST)
सतजोड़ा की मुखिया का फेसबुक पर फर्जी एकाउंट

संवाद सूत्र, पानापुर (छपरा) : प्रखंड की सतजोड़ा पंचायत की महिला मुखिया का फर्जी एकाउंट फेसबुक पर खोलकर उसे परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुखिया कंचन देवी ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया कंचन देवी ने कहा है कि छह माह पूर्व उनका मोबाइल गुम हो गया था जिसमें उनके कुछ पारिवारिक फोटो थे। उसी फोटो के सहारे किसी ने उनका फेसबुक पर फर्जी एकाउंट खोल दिया है। साथ ही वर्तमान जो मोबाइल उनके पास है उसका नंबर भी फेसबुक पर डाल दिया गया है। इसके कारण कई तरह के गलत काल उनके मोबाइल उनके नंबर पर आ रहा है। लगातार फोन आने व भद्दी-भद्दी बातों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गयी हैं। परेशान मुखिया ने इसके विरुद्ध 13 अप्रैल को एसपी को एक आवेदन दिया था। उसी आवेदन के आलोक में पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि मुखिया की तहरीर पर सूचना एवं प्रोद्योगिकी अधिनियम की धारा 03 एवं भादवि की धारा 419 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बतातें चले कि कंचन देवी के पति देवेंद्र सिंह की हत्या छपरा में राजेंद्र सरोवर के पास विंध्यवासिनी सदन में गोली मारकर कर दी थी। देवेंद्र सिंह के साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

chat bot
आपका साथी