बागमती नदी के किनारे मिला युवक का शव

बागमती नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:11 PM (IST)
बागमती नदी के किनारे मिला युवक का शव
बागमती नदी के किनारे मिला युवक का शव

समस्तीपुर। बागमती नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि कनौजर गांव का युवक आशुतोष कुमार देव गोलू भी दो दिनों से गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हायाघाट के निकट बागमती नदी में एक युवक का शव बरामद किया गया। हायाघाट पुलिस ने इसकी सूचना चकमेहसी थाना को दी। चकमेहसी थाना एसआई नरेश प्रसाद सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचे। बरामद शव की पहचान करने में जुट गए। इधर, बताया जाता है कि कनौजर गांव के आशुतोष कुमार देव उर्फ गोलू दो दिनों से गायब है। बताया जाता है कि 3 जुलाई की रात करीब 8 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग उसे कहीं ले गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। युवक की मां किरण देवी ने इसकी सूचना थाना में देते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। जिसमें कही है कि उसके पुत्र से न तो मोबाइल पर बात हो रही है और न हीं उसकी बाइक ही मिल रही है। बाइक सवार पर संदेह जताया गया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आशुतोष कुमार उर्फ गोलू की मां को ले जाकर पहचान कराई जा रही है। इसके बाद ही कुछ पता चल सकता है।

chat bot
आपका साथी