देश के वीर जवानों व शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

दल¨सहसराय अनुमंडल स्तर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 06:33 PM (IST)
देश के वीर जवानों व शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
देश के वीर जवानों व शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

समस्तीपुर । दल¨सहसराय अनुमंडल स्तर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत साहू के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा एवं भाजपा नेता अनिल ¨सह रहे। शहर के गोला घाट स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ यह तिरंगा यात्रा शहर के सरदार गंज केवटा, पगड़ा, लहेरियाबाजार, अंबेदकरनगर, थाना रोड, माल गोदाम रोड, गुदरी रोड होते हुए महावीर चौक पर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने कहा यह तिरंगा यात्रा देश के सेना और शहीदों के सम्मान में निकाला गया है। देश के उन गद्दारों के विरोध में निकाला गया है जो भारत माता को फिर से विभाजन करना चाहते हैं। देश को बांटने की राजनीति करने वालों के खिलाफ है। भाजपा नेता अनिल ¨सह ने कहा जब-जब देश को युवाओं की जरूरत पड़ी है, तब-तब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व देने का काम किया है। यह तिरंगा यात्रा उसी का प्रतिफल है कि आज फिर हम यह जता रहे हैं कि भारत माता की रक्षा के लिए हम सभी युवा तैयार हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान पगड़ा में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा सड़क किनारे लाइन में खड़े होकर पुष्प की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर जिला मंत्री जितेंद्र झा, कार्यक्रम के संयोजक मनोहर ¨सह, नगर मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद शंभू साह, रणधीर ठाकुर, गौरीशंकर, केशव मिश्रा, अंकित आचार्य, विजय शाह, मुरारी झा, अभिषेक कश्यप, सुमन पार्थ, प्रवीण ¨सह, विकास गिरी, बिट्टू, शिवम, रितिक, रोशन देव, कृष्णा कुमार चंदन मिश्रा, अमित कुमार, अजीत पोद्दार, गुंजन चौधरी, आलोक ¨सह, मुरारी झा ,सुंदरम पराशर, दिव्यांशु कृष्ण, मोहन झा, कुंदन राय, आलोक गोलू, विद्यानंद, जितेंद्र राय, सुमित पासवान, महेश राम, सुमित कुमार दास, उत्तम चौधरी, मनोज पासवान, मोहम्मद रिजवान, आसिफ, आलोक चौधरी राणा अमानत, प्रशांत गंगेश, आशुतोष, मौसम, विकेश, सौरभ, राहुल ऋषि, अंशु कुणाल, दीपराज, आनंद मोहन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी