लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मारी, गंभीर

जख्मी अमन कुमार ने बताया कि बलहा गांव में घर से पास ही किराना की दुकान उसने खोल रखी हैं। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे रास्ते में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया और पिस्टल की नोंक पर लूटपाट करने लगे।

By Ankur KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2022 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 12:32 AM (IST)
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मारी, गंभीर
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मारी, गंभीर

समस्तीपुर, जागरण टीम। रोसड़ा थाना क्षेत्र के बलहा गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार से पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की। विरोध करने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया। देर रात ग्रामीणों ने सहयोग से जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी बलहा वार्ड 10 निवासी किरण कुमार झा का 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है।

शुक्रवार को सदर अस्पताल में जख्मी अमन कुमार ने बताया कि बलहा गांव में घर से पास ही किराना की दुकान उसने खोल रखी हैं। गुरुवार शाम करीब 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से करीब 300 मीटर पीछे रास्ते में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया और पिस्टल की नोंक पर लूटपाट करने लगे। जेब से 13 हजार रुपये, गले से सोने का चैन निकाल लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दाएं हाथ में गोली लगी। वारदात के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

chat bot
आपका साथी