गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को बताएं पार्टी की नीतियां

भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हरपुर एलौथ स्थित जिला कार्यलय में हुई। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। इस बैठक में किसान मोर्चा की ओर से अलग-अलग विधानसभा के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 12:19 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:07 AM (IST)
गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को बताएं पार्टी की नीतियां
गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को बताएं पार्टी की नीतियां

समस्तीपुर । भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हरपुर एलौथ स्थित जिला कार्यलय में हुई। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। इस बैठक में किसान मोर्चा की ओर से अलग-अलग विधानसभा के लिए प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसान मोर्चा जल्द ही सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं उसकी कार्य समिति गठित कर लें। गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराने को कहा। इस अवसर पर भाजपा के जिला के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री अमरेंद्र कुमार सुनील चौधरी आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। मौके पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा, सुधीर शर्मा, जयशंकर प्रसाद, कृष्णकांत पांडेय, रमेश कुशवाहा, महेश पोद्दार, विजय शंकर ठाकुर, सुशील झा, विजय चौधरी, बलवंत चौधरी, रंजन चौधरी, हेमंत कुमार मिश्र, उदय चौधरी, राकेश कुमार बबलू, कृष्ण कुमार चौधरी, अमितेश कुमार, संदीप ठाकुर आदि उपस्थित मौजूद थे। बैठक के दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पालन किया गया।

chat bot
आपका साथी