मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने डिहुली ढाला के समीप स्टेट हाईवे- 55 को जाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 05:38 PM (IST)
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने डिहुली ढाला के समीप स्टेट हाईवे- 55 को जाम किया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा। स्थानीय पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इंसपेक्टर रंजीत कुमार निराला ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सड़क जाम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजय कुमार पांडेय कर रहे थे। बताया गया है शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर डिहुली निवासी सुधीर ¨सह और मनोज कुमार ¨सह के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मनोज कुमार ¨सह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने घटना के लिए जिम्मेवार व्यक्ति की गिरफतारी की मांग करते हुए शनिवार को सड़क पर उतर गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी, दरोगा मनोज कुमार मिश्रा, रामबहादुर माली, सुजीत कुमार चौबे सहित पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। करीब दो घंटे बाद दल¨सहसराय पुलिस इंसपेक्टर श्री निराला से हुई वार्ता के पश्चात उनके आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया। मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री शैलेन्द्र राय, संजीत पांडेय, प्रवीण पांडेय, नागेश्वर राम, उमेश राय सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी