स्वंयसेवकों ने शौर्य व अनुशासन का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना दिवस पर मंगलवार को स्वंयसेवकों ने शहर में पथ संचलन किया। खाकी पैंट, उजला शर्ट, सिर पर काले रंग की टोपी, कंधे पर लाठी पूर्ण गणवेश में कताबद्ध स्वयंसेवक कदमताल कर चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 11:50 PM (IST)
स्वंयसेवकों ने शौर्य व अनुशासन का दिया संदेश
स्वंयसेवकों ने शौर्य व अनुशासन का दिया संदेश

समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना दिवस पर मंगलवार को स्वंयसेवकों ने शहर में पथ संचलन किया। खाकी पैंट, उजला शर्ट, सिर पर काले रंग की टोपी, कंधे पर लाठी पूर्ण गणवेश में कताबद्ध स्वयंसेवक कदमताल कर चल रहे थे। यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। पथ संचलन में स्वंयसेवकों ने अनुशासन और शौर्य का संदेश दिया। पथ संचलन स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क से निकलकर गणेश चौक, मारवाड़ी बाजार, रामबाबू चौक, ओवरब्रिज, कचहरी रोड होते हुए चिल्ड्रेन पार्क पहुंचा। यहां प्रांत प्रचारक रामकुमार की अध्यक्षता में बौद्धिक हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना तथा इसके उद्देश्यों पर विस्तापर्वक चर्चा की। प्रांत प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के लिए समर्पित है। पथ संचलन शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए सभी ¨हदू समाज को संगठित होकर देशहित में कार्य करना जरूरी है। इसके उपरांत लोगों ने ध्वजारोहन तथा भारत माता की जयघोष किया। मौके पर नगर संघ संचालक प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद नारायण ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन ¨सह, शेलेन्द्र प्रसाद ¨सह समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी