विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग, वैज्ञानिक ²ष्टिकोण बनाएं

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।वैज्ञानिक सोच का विकास नामक इस कार्यशाला का आयोजन शाहपुर पटोरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 11:37 PM (IST)
विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग, वैज्ञानिक ²ष्टिकोण बनाएं
विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग, वैज्ञानिक ²ष्टिकोण बनाएं

समस्तीपुर । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।'वैज्ञानिक सोच का विकास' नामक इस कार्यशाला का आयोजन शाहपुर पटोरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी मो. शफीक मौजूद थे। इस कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और हम अपना ²ष्टिकोण भी वैज्ञानिक बनाएं। साथ ही लोगों में वैज्ञानिक सोच का विकास हो और इसी सोच के बदौलत हम दुनिया में भारत को विश्व गुरु बना सकें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा एक विज्ञान मेला का भी आयोजन किया गया। संजय कुमार ठाकुर के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति के सह सचिव अजय कुमार तिवारी, विभाग निरीक्षक अखिलेश मिश्र, समाजसेवी रंजीत निर्गुणी, डॉ. दयानिधि प्रसाद राय, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव, राधेश्याम चौधरी, राजीव कुमार मिश्र, रामचंद्र चौधरी, रामभवन चौधरी, इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह, विद्यालय के एचएम विकास कुमार मिश्र, दीनानाथ झा, अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार चौधरी, पंकज कुमार पाठक, नीलम प्रकाश, राज किशोर साह, कुंदन कुमार, राहुल कुमार समदर्शी, मुकेश कुमार सत्यम, विनोदानंद झा, रामनरेश राय, मीनाक्षी कुमारी, रूपम कुमारी, समीरा कुमारी, रजनी कुमारी, सुमन कुमारी के अतिरिक्त क्षेत्र के कई गण्यमान्य व विद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रयोग प्रदर्शन भी किया गया। इसके अतिरिक्त गायन और भाव नृत्य से छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को मुग्ध कर दिया।

chat bot
आपका साथी