राजद ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए जिला राजद की बैठक की गई। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 01:35 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 06:29 AM (IST)
राजद ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा
राजद ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर । सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए जिला राजद की बैठक की गई। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। इस दौरान

प्रखंड व नगर के सदस्यता प्रभारियों के नाम की घोषणा जिला राजद के सदस्यता प्रभारी सुनीति रंजन दास ने की। उन्होंने सदस्यता अभियान को और तेज करने, 14 सितंबर को प्रखंडों में बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने व पंचायत प्रभारियों का मनोनयन करने का निर्देश दिया। बैठक में रामवरण महतो को समस्तीपुर प्रखंड, राकेश कुमार ठाकुर को समस्तीपुर नगर, चंद्रिका प्रसाद सिंह को कल्याणपुर, विपिन सहनी को ताजपुर, मो. अरमान सदरी को मोरवा, मो. मुराद को बिथान, सत्यविद पासवान को खानपुर, अमरेश राय को रोसड़ा नगर, लालबहादुर पंडित को सरायरंजन, प्रमोद राम को हसनपुर, जीवछ यादव को शिवाजीनगर, सुंदेश्वर राय को वारिसनगर, प्रभु नारायण राय को विद्यापतिनगर, जवाहरलाल राय को विभूतिपुर, शंभू भूषण यादव को रोसड़ा, शिव शंभू कुमार को पूसा, अरविद राय सम्राट को दलसिंहसराय, रामबाबू चौरसिया को दलसिंहसराय नगर, रामस्वार्थ यादव को सिघिया का प्रखंड सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा विश्वनाथ राम को समस्तीपुर प्रखंड, अशोक साह को समस्तीपुर नगर, राकेश यादव को ताजपुर, जकी अहमद आरजू को उजियारपुर, विशुनदेव राय दलसिंहसराय, उमाशंकर यादव को दलसिंहसराय नगर, विजय कुशवाहा को मोरवा, नागमणि को सरायरंजन, दीपक यादव हसनपुर, अजित यादव बिथान, परवेज आलम को कल्याणपुर, अरविद शर्मा को वारिसनगर, मो. आफो को पूसा प्रखंड का सह सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।

मोहनपुर रोड स्थित एक भवन आयोजित बैठक में अभियान की देख-रेख के लिए 21 सदस्यीय जिला पर्यवेक्षण कमेटी भी बनाई गई। बैठक में पूर्व विधायक अशोक वर्मा, रामचंद्र निषाद, राजद के प्रांतीय नेता ललन यादव, मो. कलाम खान, रामविनोद पासवान, प्रमोद कुमार राय, प्रमोद राय, लालबाबू महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी