गंगा के जलस्तर में कमी से लोगों में राहत

समस्तीपुर। पिछले पंद्रह जून से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद शुक्रवार को कमी दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:08 AM (IST)
गंगा के जलस्तर में कमी से लोगों में राहत
गंगा के जलस्तर में कमी से लोगों में राहत

समस्तीपुर। पिछले पंद्रह जून से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद शुक्रवार को कमी दर्ज की गई। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप पर मौजूद कनीय अभियंता जितेश रंजन के अनुसार शुक्रवार को दोपहर गंगा का जलस्तर घटकर 4321 सेमी पर आ गया है। जलस्तर में पिछले चौबीस घंटों में नौ सेमी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि यह कमी मामूली सी है, फिर भी जलस्तर को घटता देखकर तटवासियों में प्रसन्नता के भाव दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह चढ़ता - उतरता रहा तो एक महीने में मक्के की फसल तैयार हो जाएगी। इस बार गर्मी के मौसम में भी वर्षा होने के कारण किसानों ने मक्के की बुआई की है और वह ढलमास-मोचे पर पहुंच चुकी है। जबकि युवाओं का कहना है कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 4550 सेमी के बिलकुल करीब है। इस वर्ष गंगा के जलस्तर में समय से पहले इतनी बढ़ोत्तरी पहली बार देखी जा रही है। कल्याणपुर में बढ़ी बूढ़ी गंडक, बागमती नीचे

कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली दो नदियों बागमती व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में शुक्रवार को थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। अंचलाधिकारी अभय पद दास ने बताया कि बागमती से अधिक वृद्धि बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में दर्ज की गई है। बख्तियारपुर मालीनगर के समीप नदियों के ढाब में पानी गिरना शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बागमती नदी के कमरगामा-रमजाननगर में नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बाढ़ के मद्देनजर तैयारी जोरों से चल रही। बाढ़ क्षेत्र के सभी हलका कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल स्तर बढ़ते ही अंचल कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराएं।

chat bot
आपका साथी