यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर रेल प्रशासन प्रतिबद्ध

पूर्व मध्य रेल यात्री सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर हर संभव प्रयासरत है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Nov 2017 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Nov 2017 11:51 PM (IST)
यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर रेल प्रशासन प्रतिबद्ध
यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर रेल प्रशासन प्रतिबद्ध

समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल यात्री सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर हर संभव प्रयासरत है। अक्टूबर में यात्री सुविधाओं के कई कार्यों में वृद्धि की गई है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुगलसराय स्टेशन पर जनसाधारण टिकट बु¨कग सेवक खोला गया। इसे मिलाकर अब तक पूर्व मध्य रेल में 67 सेवक खोली गई है। पिछले माह दानापुर मंडल में सात स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बु¨कग एजेंट नियुक्त किया गया। पूर्व मध्य रेल ने ए से ई श्रेणी के सभी स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में यूटीएस काउंटर खोले गए। वर्तमान में पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में 111 स्टेशन टिकट बु¨कग एजेंट, 67 जनसाधारण टिकट बु¨कग सेवक एवं 7 यात्री टिकट सुविधा केंद्र कार्य कर रहे हैं। अक्टूबर में उधना और जयनगर के बीच एक साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस परिचालित हुई। समस्तीपुर रेल मंडल के धमाराघाट, सिमरी, सहरसा और बख्तियारपुर स्टेशन पर कंप्यूटर आधारित स्वत: उद्घोषणा प्रणाली की भी शुरुआत की गई है। स्वच्छता अभियान के तहत समस्तीपुर मंडल के आठ अलग-अलग स्टेशन पर 14 नए शौचालय और सोनपुर मंडल के विद्यापतिधाम स्टेशन पर तीन शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पूर्व मध्य रेल के सभी मंडल में इन दिनों शरारती तत्वों द्वारा बेवजह ट्रेन में चेन पु¨लग की जा रही है। इससे यात्रियों के साथ-साथ रेल प्रशासन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेन पु¨लग पर रोक लगाने के लिए रेल सुरक्षा बल लगातार चौकसी बरत रही है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अक्टूबर में पूर्व मध्य रेल में चेन पु¨लग की 149 मामला दर्ज हुई। इसमें 149 मामलों में 360 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 342 लोगों से जुर्माना के रूप 2 लाख 36 हजार रुपये वसूल किए गए। जबकि, जुर्माना नहीं देने पर 18 लोगों जेल भेज दिया गया। समस्तीपुर मंडल में चेन पु¨लग के 14 मामलों में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे जुर्माना के रूप में 14 हजार 6 सौ रुपये वसूली हुआ।

chat bot
आपका साथी