बिहारः अंतरजातीय विवाह पर पंचायत का तालिबानी फैसला, दंपती से कहा-गांव छोड़ो

बिहार के समस्तीपुर में पंचायत ने अंतरजातीय विवाह करने वाले एक युवक और युवती को गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया है। पीड़ित दंपती ने पुलिस में शिकायत की है।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 01:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 10:48 PM (IST)
बिहारः अंतरजातीय विवाह पर पंचायत का तालिबानी फैसला, दंपती से कहा-गांव छोड़ो

पटना [वेब डेस्क ]।अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए सरकार भले प्रोत्साहन योजना चलाए, समाज का नजरिया अब भी भेदभाव वाला है। एेसे लोगों को पंचायतों तक प्रताड़ित करती हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां एक दंपती को पंचायत ने गांव छोड़ने का हुक्म सुनाया है। आरोप यही है कि दंपती ने अंतरजातीय विवाह कर लिया है। पीड़ित दंपती ने पुलिस की शरण ली है।

मामला समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड का है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने अंतरजातीय शादी की। इस कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि गांव में बांधकर रात में उसकी पिटाई की गई। फिर पंचायत में उसे और उसकी पत्नी को गांव छोड़ने का हुक्म दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर में ही पिछले दिनों पंचायत का एक और अजीब फरमान सामने आया था जब एक युवक को सरपंच ने थूक चाटने पर विवश किया था। न केवल थूक चटवाया गया बल्कि थूक चाटने का फोटो भी फेसबुक पर वायरल कर दिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी