वोट के लिए समाज को बांट रहा विपक्ष : नीतीश

समस्तीपुर। बिथान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है वही मनोबल भी बढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 10:33 PM (IST)
वोट के लिए समाज को बांट रहा विपक्ष : नीतीश
वोट के लिए समाज को बांट रहा विपक्ष : नीतीश

समस्तीपुर। बिथान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है वही मनोबल भी बढ़ा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में काफी मददगार साबित हुई है। वे रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। खगड़िया लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ न्याय की उनकी प्रतिबद्धता जगजाहिर है। बिहार में कानून का राज है। विरोधियों को विकास कार्य से कोई लेना-देना नहीं है। वे वोट के लिए समाज को बांटकर कटूता पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने जाति-धर्म, अगड़ा-पिछड़ा का भेद भुलाकर सभी वर्गो के लिए न्याय के साथ विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। राजद पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल पति-पत्नी की सरकार रही, लेकिन बिहार का विकास नहीं हुआ। उन्होंने अपने 13 साल में किए कामों को गिनाया और पूछा- कहां विकास नहीं हुआ है? घर-घर बिजली पहुंच गई है, तो लालटेन और ढिबरी की क्या जरूरत है। कहा-बिहार देश का पहला राज्य है, जहां पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। वहीं जीविका योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को स्वयं-सहायता समूह से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा की पहले बिहार में सात सौ मेगावाट बिजली खपत होती थी जबकि आज बिहार में 52 मेगावाट बिजली खपत हो रही है। बिहार में अंधेरा खत्म हो गया है। रोशनी आ गयी है। बिहार के लोगों को लालटेन की जरूरत नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षा स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने की। जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, जितेंद्र कुमार विमल, रामनारायण मंडल, भाजपा नेत्री सुनीता सिंह, रंजीत यादव, शत्रुघ्न मंडल, विनेश मुखिया, गंगा प्रसाद आजाद, संजीव कुशवाहा, अरविद महतो, शिवशंकर यादव, विजय यादव, संजय गुप्ता, समेत दर्जेनों वक्ताओ ने सभा को संबोधित किया। नीचे इनसेट

सीएम ने की केंद्र की योजनाओं की तारीफ

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा की केंद्र सरकार ने बिहार को कई एनएच, पुल-पुलिया के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं दी है। आतंकवाद पर कठोर कारवाई करने से सेना के साथ देश वासियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा की विपक्षी दलों के पास न नीयत है और न ही बिहार के विकास का विजन। सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए चुनाव जीतना चाहते हैं। संविधान बचाने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी