लक्ष्य पाने के लिए पद नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस ध्येय के लिए काम कर रहे हैं वह पद से संचालित नहीं होता। पद को जिम्मेवारी है। जो जितना समय दे सकते हैं उसके अनुरूप उन्हें जिम्मेवारी मिलती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 12:42 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 12:54 AM (IST)
लक्ष्य पाने के लिए पद नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत : नित्यानंद
लक्ष्य पाने के लिए पद नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत : नित्यानंद

समस्तीपुर । केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस ध्येय के लिए काम कर रहे हैं, वह पद से संचालित नहीं होता। पद को जिम्मेवारी है। जो जितना समय दे सकते हैं, उसके अनुरूप उन्हें जिम्मेवारी मिलती है। इसलिए, सभी कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का जो अपना संकल्प है, उसके लिए कार्य करें। वे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। मोहनपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई बैठक में उन्होंने एक शिक्षक, कुशल संगठनकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो संविधान है, उसके अनुसार ही पार्टी की कमेटी गठित की जा सकती है। संरचना के हिसाब से ही पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाते हैं। जिससे बहुत सारे कर्मठ कार्यकर्ता भी उसमें शामिल नही हो पाते। लेकिन पार्टी के कई मंच, मोर्चा, प्रकल्प आदि हैं, जिससे जोड़कर हम सभी से कार्य ले सकते हैं। उन्होंने जिला भाजपा की नई टीम को बधाई दी साथ ही कहा कि पूरी ऊर्जा एवं ईमानदारी पूर्वक संगठन का काम करें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती का पहला दायित्व जिलाध्यक्ष का होता है। इसके बाद पार्टी के सांसद का। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए वे भी अपनी ओर से पूरी भागीदारी निभाते हुए इसकी मजबूती के लिए काम करेंगे। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। कमेटी में भले ही कई लोगों को वे शामिल नहीं कर सके लेकिन उनका मान-सम्मान हमेशा रहेगा। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कार्यसमिति में दो प्रस्ताव रखा। जिसमें कृषि को मनरेगा से जोड़ने की बात कही। जिससे किसानों को मनरेगा से हर महीने सहयोग के रूप में कम से पांच हजार रूपये किसानों को मिल सकें। वहीं घरेलू महिलाओं को भी हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार से दिए जाने की वकालत की। कार्यसमिति ने दोनों प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व को भेजने का फैसला लिया। बैठक को जिला संगठन प्रभारी हरि सहनी, विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, नंद किशोर अग्रवाल, जवाहर प्रसाद सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रंजीत निर्गुणी, राजेश सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, राकेश कुमार पिटू, डॉ. हरिओम शाही, मधुबाला, सुनील राय, अनीश राज, रौशन यादव, मुकेश कुमार सिंह, दीपक मंडल, राकेश राज, प्रदीप शिवे,सुंदेश्वर राम, कैप्टन कमलेश सहनी समेत जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी