जलनिकासी का इंतजाम नहीं, किसान सभा ने दिया धरना

रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौरों से जल निकासी की मांग को लेकर किसान सभा के तत्वाधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 12:29 AM (IST)
जलनिकासी का इंतजाम नहीं, किसान सभा ने दिया धरना
जलनिकासी का इंतजाम नहीं, किसान सभा ने दिया धरना

समस्तीपुर । रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौरों से जल निकासी की मांग को लेकर किसान सभा के तत्वाधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में शामिल स्थानीय किसान नेताओं ने अतिवृष्टि के कारण विभिन्न चौरों एवं निचले हिस्सों में कई महीनों से जल जमाव के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने तथा आगामी फसल पर भी ग्रहण लगना बताया। कहा कि यदि अविलंब चौरों से जलनिकासी की व्यवस्था नही होगी तो प्रभावित किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होना निश्चित है। मो निसार अहमद की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने जल जमाव के कारण क्षेत्र के किसानों का धान की फसल बर्बाद होना बताते हुए कहा कि अब गेहूं, तोरी, आलू व मक्के के फसल पर खतरा मंडरा रहा है। किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न है। किसानों के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति की चर्चा करते हुए कहा कि किसान भी अपने हक के लिए संघर्षरत है। लगातार आंदोलन के सहारे किसानों ने काला कृषि कानून वापस कराने में सफलता पाई है। सभा को राम प्रकाश महतो, रामस्वार्थ साह, मो.इब्राहीम, राम बहादूर राय, गोरख साहू, शंभू पासवान, अजब लाल महतो, मो. अरमान, मो.अकबर, शिव बहादूर महतो , रामबाबू यादव, रामबली महतो,मो. जावेद , राज कुमार पंडित, मो.सईद अंसारी आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात धरनार्थियों का एक शिष्टमंडल एसडीओ ब्रजेश कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्ररवंड के खैरा चौर, बटहा के जोकहा, उदयपुर के करूआहा चौर एवं मब्बी के डुमरा चौर से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा रोसड़ा में खाद की किल्लत समाप्त कराने की मांग शामिल है।एसडीओ ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी