दलसिंहसराय के निशांत को यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने किया सम्मानित

समस्तीपुर। दलसिंहसराय दलसिंहसराय शहर के निवासी सामंत चौधरी के पुत्र निशांत चौधरी को यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 11:50 PM (IST)
दलसिंहसराय के निशांत को यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने किया सम्मानित
दलसिंहसराय के निशांत को यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने किया सम्मानित

समस्तीपुर। दलसिंहसराय, दलसिंहसराय शहर के निवासी सामंत चौधरी के पुत्र निशांत चौधरी को यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने सम्मानित किया है। पार्लियामेंट ने यूरोपियन संघ समिट वर्ष 2019 में अंडर-40 भारत-यूरोपियन संघ के बिजनेस लीडर के बीच सूचीबद्ध होने पर यूरोपीय संसद में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व कर रही कैरोलीन नागतेगल ने सम्मानित किया। जागरण से बात करते हुए निशांत ने बताया कि यूरोपियन पार्लियामेंट हर वर्ष यूरोपियन-भारत अंडर-40 की सूची जारी करती है। जिसमें 40 वर्ष के कम उम्र के सभी युवा उद्यमी, नीतिगत नेता, विचार नेता, व्यावसायिक अधिकारी, व्यापार मंडल के नेता जो वर्तमान में यूरोपीय संघ तथा भारत के व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं तथा अगले कुछ दशकों तक यह दायित्व निभाने जा रहे हैं, को शामिल करती है। इस सूची में महिला और पुरुष नेता जो विभिन्न व्यवसायिक पृष्ठभूमि से आते हैं और 16 विभिन्न राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, को शामिल किया जाता है। इसमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, भारत, आयरलैंड, इटली, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया स्पेन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किगडम के नागरिकों को सम्मिलित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी