उत्तर बिहार में होगी हल्की से मध्यम वर्षा

उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। यह अनुमान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 05:45 PM (IST)
उत्तर बिहार में होगी हल्की से मध्यम वर्षा
उत्तर बिहार में होगी हल्की से मध्यम वर्षा

समस्तीपुर । उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। यह अनुमान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने किया है। मंगलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2 सितंबर तक उत्तर बिहार के जिले में हल्की वर्षा होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का भी अनुमान है। खासकर तराई के क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। इस वजह से सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में करीब 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 75 से 80 प्रतिशत रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी