रेलवे संरक्षा और सुरक्षा का छात्रों को पढ़ाया पाठ

दलसिंहसराय में मंडल रेल संरक्षा और सुरक्षा के उद्देश्य से शहर के ब्लॉक रोड स्थित शिक्षण संस्थान में गुरुवार को आरपीएफ के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों को रेलवे की संरक्षा और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 12:50 AM (IST)
रेलवे संरक्षा और सुरक्षा का छात्रों को पढ़ाया पाठ
रेलवे संरक्षा और सुरक्षा का छात्रों को पढ़ाया पाठ

समस्तीपुर । दलसिंहसराय में मंडल रेल संरक्षा और सुरक्षा के उद्देश्य से शहर के ब्लॉक रोड स्थित शिक्षण संस्थान में गुरुवार को आरपीएफ के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों को रेलवे की संरक्षा और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर उमाकांत, दिलीप कुमार मंडल ने बछवाड़ा, साठा, नाजिरगंज एवं उजियारपुर से आने वाले छात्र-छात्राओं को यात्रा के दौरान पालन किए जाने वाले विभिन्न नियमों, अधिकारों के साथ हीं कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे की सम्पत्ति हमसबों की संपत्ति है। इसलिए सुखद एवं मंगलमय यात्रा खुद भी करना है तथा दूसरों को भी करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। बेवजह चेन पुलिग करने वालों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर या मोबाइल पर दिया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक डॉ. विवेक दत्त ने किया। विषय प्रवेश शिक्षक विकास झा के करवाया। बच्चों ने भी जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को खुल कर पूछा। मौके पर संतोष कुमार कर्ण, हरिओम कुमार, कृष्णा कुमार, नवनीत कुमार, मानस कुमार छात्रा आकांक्षा प्रिया, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी