भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखना है तो पढ़ें खबर, ये ट्रेन कराएगी श्रीलंका तक की सैर

भगवान राम से जुड़े स्‍थल भारत से लेकर श्रीलंका तक फैले हुए हैं। भारतीय रेल इन स्‍थलों की सैर कराने के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। आप भी जानिए।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 10:34 PM (IST)
भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखना है तो पढ़ें खबर, ये ट्रेन कराएगी श्रीलंका तक की सैर
भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखना है तो पढ़ें खबर, ये ट्रेन कराएगी श्रीलंका तक की सैर

समस्तीपुर [जेएनएन]। भारतीय रेल ने भगवान श्रीराम के नाम पर विशेष ट्रेन ( श्री रामायण एक्सप्रेस) चलाने की घोषणा की है। इसका उद्घाटन 14 नवंबर को  सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन भारत व श्रीलंका में भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी। इसका परिचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) करेगा। ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल से भी होकर गुजरेगी।

आइआरसीटीसी के रिजनल मैनेजर राजेश कुमार ले कहा कि रेलवे की ओर से श्री रामायण एक्सप्रेस का परिचालन कराया जाएगा। स्पेशल ट्रेन से यात्री सीतामढ़ी और जनकपुर में श्री राम से जुड़े स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।

800 यात्री कर सकेंगे सफर

विशेष ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकेंगे। सिर्फ भारत में यात्रा करने वाले यात्रियों को 15,120 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से किराया देना होगा। वहीं, श्रीलंका जाने वालों को चेन्नई से हवाई मार्ग के जरिए कोलंबो ले जाया जाएगा। पांच दिन और छह रात वाले श्रीलंका के टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 36,970 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो, नेगोंबो में रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा। भारत से श्रीलंका तक का सफर 16 दिनों का होगा।

भारत में अयोध्या से रामेश्वरम तक की यात्रा

14 नवंबर को दिल्ली से रवाना होने के बाद इस विशेष ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर के दर्शन के बाद यह विशेष पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम जाएगी।

रामेश्‍वरम से श्रीलंका जाएंगे यात्री

रामेश्‍वरम से जो यात्री श्रीलंका में स्थित भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन करने के लिए जाना चाहेंगे, उन्हें हवाई जहाज से ले जाया जाएगा। श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। 

chat bot
आपका साथी