हर-हर महादेव से गूंजा शहर, निकली कलश शोभा यात्रा

शहर के बाइपास रोड स्थित चौधरी घाट में शनिवार से दस दिनी महारूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 12:08 AM (IST)
हर-हर महादेव से गूंजा शहर, निकली कलश शोभा यात्रा
हर-हर महादेव से गूंजा शहर, निकली कलश शोभा यात्रा

समस्तीपुर । शहर के बाइपास रोड स्थित चौधरी घाट में शनिवार से दस दिनी महारूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इसके पूर्व 1000 से ज्यादा महिला व कुंवारी कन्याओं ने खाटू श्याम मंदिर से कलश यात्रा निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। महिलाओं के हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया। जुलूस के आगे -आगे शिव पार्वती की झांकी भी लोगों को आकर्षित किए जा रही थी। कई घोड़े पर सवार श्रद्धालु आगे-आगे रास्ते को बाधक रहित बनाते हुए चल रहे थे। इस झांकी पर कहीं पुष्प वर्षा हो रही थी तो कहीं उनका स्वागत किया जा रहा था। इस यात्रा को लेकर शहर की सड़कों की भी अच्छी सफाई की गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। खाटू श्याम मंदिर से निकली यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। रास्ते में बैंड की धुन पर थिरकते युवा व अधेड़ भी कलश यात्रियों का मनोबल बढ़ा रहे थे। जुलसू में महिला व कुंवारी कन्याओं के अतिरिक्त अध्यक्ष श्याम सराफ, सचिव महेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल, निर्मल केडिया, मंटू बंसल, चंद्रदेव मोर समेत दर्जनों शहरी कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रयासरत रहे। दस दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ की विशेषता 21 फीट लंबा शिव¨लग है। जहां सीढ़ी के सहारे चढ़कर लोग जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां प्रतिदिन दैनिक पूजन, महाभिषेक और कथावाचन की भी व्यवस्था की गई है। आचार्य पंडित ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पंडितों द्वारा हवन व पूजन की व्यवस्था की गई है।

प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दैनिक पूजन होगा वहीं 10 बजे से एक बजे तक हवन। वहीं सुबह दस बजे से रात के 9 बजे तक कोई भी श्रद्धालु वहां जलाभिषेक कर सकते हैं। रविवार की संध्या से मथुरा के प्रसिद्ध गिहराज द्वारा आदर्श कृष्ण रासलीला की भी प्रस्तुति होगी।

chat bot
आपका साथी