लोगों से मिले पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार

औरंगाबाद के पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में जनसंपर्क किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM (IST)
लोगों से मिले पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार
लोगों से मिले पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार

समस्तीपुर । औरंगाबाद के पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में जनसंपर्क किया। जिले के प्रखंडों के विभिन्न गांवों से होते हुए मुक्तापुर, शेखोपुर, केशोपट्टी, वारिसनगर के साथ कल्याणपुर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकेलेबर प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, मनीष यादव, अमित कुमार, राहुल कुमार, जमशेद आदिल, अरुण सिंह, सोनू सिंह, गुलाब सिंह, बंटी सिंह अमरजीत सिंह ,बादल सिंह, बिट्टू चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी