पिता ने पंखे में लटकाकर पुत्री की हत्या की

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या पंखा से लटकाकर फंदा ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:40 AM (IST)
पिता ने पंखे में लटकाकर पुत्री की हत्या की
पिता ने पंखे में लटकाकर पुत्री की हत्या की

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या पंखा से लटकाकर फंदा लगाकर कर दी। घटना की सूचना मृतका की मां को मोबाइल पर तब मिली जब वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेने समस्तीपुर गई हुई थी। मृतका गांव के ही शंभू कुमार दास गुप्ता की पुत्री रमणिका कुमारी बतायी गई है। घटना 24 सितंबर की है। मृतका की मां ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने पति को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसके चार बच्चे है। सभी पढ़ाई कर रहे थे। लॉकडाउन की वजह से शिक्षण संस्थान बंद रहने के कारण सभी घर पर ही रह रहे थे। बड़ा पुत्र नानी के घर में रहता है दूसरा लड़का विगत 22 सितंबर को कॉलेज के काम से हाजीपुर गया था। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वह स्वयं 24 सितंबर को समस्तीपुर में प्रशिक्षण लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री रमणिका कुमारी थी। उसे उसके पति शंभू कुमार दास गुप्ता द्वारा भद्दी-भद्दी गाली देते हुए घर के अंदर पंखा में बांधकर लटका कर हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना देवर सुरेंद्र दास ने उसे मोबाइल पर दी। वह समस्तीपुर से चली और स्वजनों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। घर पहुंची तो देखा कि पुत्री को पलंग पर मृत अवस्था में पाया। गले में फंदा का दाग भी है। पति घर पर नहीं मिला। बताया कि उसका पति विगत 10 दिनों से बार-बार बोलता था कि 29 सितंबर तक घर में एक लाश गिरेगा। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण करवाया गया है। मृतिका की मां द्वारा दिये गए आवेदन पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी