बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय

जदयू किसान प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ.दुर्गेश राय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 12:46 AM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 12:46 AM (IST)
बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय
बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय

समस्तीपुर । जदयू किसान प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ.दुर्गेश राय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए कृषि रोड मैप तैयार किया गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसानों के पास जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात भी कही। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने को कहा। अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमर फारुक ने की। संचालन जिला महासचिव प्रो. तकी अख्तर ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद कुमार ज्योति, दिनेश प्रसाद सिंह, प्रो. देवनाथ सिंह, डॉ. अबुनसर, ब्रह्मादेव प्रसाद सिंह, पवन कुमार महतो, भाग्यनारायण ठाकुर, अरविद कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, दानिश, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव परिणाम की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने 12 जनवरी को पटना में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विमर्श किया। छात्रों से एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार, शुभकांत ठाकुर, बलजीत, पुरुषोत्तम चौधरी, रब्बानी खान, संतोष कुमार, अर्जुन कुशवाहा, शशि प्रकाश, पिटु ठाकुर, प्रभात कुमार, जितेंद्र कुमार, अंजली कुमारी, अमिषा कुमारी, राजन कुमार, राकेश कुमार, दानिश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी