डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर हुई प्रतियोगिता

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल पर शनिवार को बिहार राज्य खाद्य आयोग की सदस्य अनिता राम के सौजन्य से विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 12:25 AM (IST)
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर हुई प्रतियोगिता
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर हुई प्रतियोगिता

समस्तीपुर । डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल पर शनिवार को बिहार राज्य खाद्य आयोग की सदस्य अनिता राम के सौजन्य से विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आजादी से पूर्व व बाद अनुसूचित जाति जनजाति समुदायों के शैक्षणिक एवं आर्थिक विषय पर छात्रों ने निबंध लिखा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया। इसमें राहुल कुमार को प्रथम, संजीव कुमार महतो को द्वितीय एवं गजला शाहीन को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तीनों को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिलोठिया ने पुरस्कृत किया। मौके पर विधायक डॉ. अशोक कुमार, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, राम कलेवर प्रसाद ¨सह, मोहन राय, लक्ष्मी दास, नवल किशोर शर्मा, मिथिला बिहारी प्रसद ¨सह, डोमन राय, राम नारायण शर्मा, अनिता राम, उमेश राय आदि उपस्थित रहे।

कल्याणपुर, संस: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिलौटिया ने शनिवार को स्थानीय शालिग्राम मिश्र महाविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आंतरिक जिज्ञासा है। उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं को मिर्ची इंदिरा एप्स की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर राय ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, राम कलेवर ¨सह, महिला जिला अध्यक्ष रंजू कुमारी, अनिता राम, डा. शीला ¨सह, तरुण कुमार, राहुल कुमार, मदन चौधरी, संतनन कुमार बालाजी, भारत भूषण शर्मा, कमरूज्जमां, राम सागर तिवारी, मुर्तुजा, सतीश कुमार, केशव कुमार, जगन्नाथ ठाकुर, महेंद्र झा, कमल देव प्रसाद ¨सह, संतराम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी