भूमि विवाद में सगे भाई की पीटकर हत्या, महिला समेत सात जख्मी

वैनी ओपी क्षेत्र के वैनी गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाईयों ने मारपीट कर अवकाश प्राप्त शिक्षक 68 वर्षीय सुरेश राय की हत्या कर दी। इस घटना में महिला समेत सात जख्मी हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 12:40 AM (IST)
भूमि विवाद में सगे भाई की पीटकर हत्या, महिला समेत सात जख्मी
भूमि विवाद में सगे भाई की पीटकर हत्या, महिला समेत सात जख्मी

समस्तीपुर । वैनी ओपी क्षेत्र के वैनी गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाईयों ने मारपीट कर अवकाश प्राप्त शिक्षक 68 वर्षीय सुरेश राय की हत्या कर दी। इस घटना में महिला समेत सात जख्मी हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि वैनी निवासी सुरेश राय का सहोदर भाई दिनेश राय के साथ भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार को सुरेश अपने दलान के बाहर सोए थे। इसी बीच शाम लगभग पांच बजे दिनेश राय वहां बाइक से आकर सुरेश को ठोकर मार दिया। इसके बाद वह अपने सहयोगी निरंजन राय, पंकज, लालू, रूना देवी, आरती देवी, सलीता देवी के साथ लाठी, डंडा, रॉड, ईंट से मारने लगा। सुरेश के घर के लोग जब दलान पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन लोगों पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। इसमें सुरेश राय की बेटी संगीता देवी, भतीजी टुन्नी कुमारी, पुत्रवधू निशू देवी, आंचल देवी, सोमरिया देवी, राधा देवी और श्याम नंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर वैनी ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी जख्मी को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुरेश राय और श्यामनंदन कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पटना ले जाने क्रम में सुरेश राय की मौत हो गई। मृतक के शव को वैनी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। वैनी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि भाईयों के बीच आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। दूसरे पक्ष के दिनेश राय के परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। मृतक सुरेश राय के तीन पुत्र मुकेश, कमलेश और हेमंत एक बेटी संगीता देवी है। पत्नी की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है। दो पुत्र रोजी-रोटी के लिए बाहर है। तीसरा पुत्र वैनी बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। घटना के समय कोई पुत्र घर पर नहीं था। इस अप्रत्याशित घटना से गांव में शोक के साथ-साथ नाराजगी भी देखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी