बिहार : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बोले नित्या, BJP में कोई गुटबंदी नहीं

बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि उन्हें 30 साल की सेवा के बाद पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने भाजपा में किसी खेमेबाजी या जातिवाद से इंकार किया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2016 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 03:00 PM (IST)
बिहार : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बोले नित्या, BJP में कोई गुटबंदी नहीं
बिहार : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बोले नित्या, BJP में कोई गुटबंदी नहीं

पटना [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी ने सांसद नित्यानंद राय को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। नित्यानंद उजियारपुर संसदीय सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई खेमेबाजी या गुटबंदी नहीं है। 30 सालों तक पार्टी की सेवा के बाद उन्हें यह दायित्व मिला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगला चुनाव भाजपा ही जीतेगी। अगली सरकार भाजपा की ही होगी।
नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में भाजपा को और आगे ले जाना उनका लक्ष्य होगा। इसमें कोई चुनौती नहीं है। कहा कि प्रदेश में जनता का हित नहीं चाहने वाली सरकार बन गई है। यह राज्य के विकास में बड़ी बाधा है।

अपनी नियुक्ति को लेकर भाजपा में खेमेबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की निस्वार्थ सेवा के कारण यह दायित्व मिला है, न कि जाति या कोई और कारण से। भाजपा में जाति व्यवस्था, खेमेबाजी या गुटबाजी नहीं है।
नित्यानंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव हम नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते। अब काम के नाम पर जीतेंगे। बिहार में अगला चुनाव तो भाजपा ही जीतेगी।
chat bot
आपका साथी