पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हत्या पर भाजपा ने जताया विरोध

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही लगातार हिसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया। वहीं विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:11 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हत्या पर भाजपा ने जताया विरोध
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हत्या पर भाजपा ने जताया विरोध

समस्तीपुर । पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही लगातार हिसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया। वहीं विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक द्वेष से भरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारों पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हत्या, लूट, बलात्कार, अग्निकांड, जानलेवा हमला जैसी कार्रवाई की जा रही है। भय से लोग पलायन कर रहे है। बंगाल में चल रहे इस दमनकारी नीति व लोकतांत्रिक हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा पूरे देश भर में धरना प्रर्दशन के तहत गुरुवार को धरना दिया जा रहा है। समस्तीपुर जिले में कोरोना महामारी से बचते हुए इस घटना का विरोध जताया जा रहा है। ग्राम स्तर पर इसका विरोध किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को कभी भी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और समूचा विपक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। इस विरोध प्रर्दशन में पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, विमला सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, राकेश रंजन पिटू, राकेश राज, शैलेंद्र सिंह, अरविद कुशवाहा, सुनील राय, अशोक चौधरी,दीपक मंडल, कौशल पाण्डेय, अनीश राज, रामाकांत राय, अमित सिंह, मधुबाला, शिवशंकर चौधरी, मनोरंजन राय, मनोरंजन मोदीन,शंभू गिरी, अभय कुमार गुड्डू, रविन्द्र पासवान, गीतांजलि, सुशांत अनिल, जगदेव पासवान, शंभू प्रसाद साह, संजय कुमार सिंह, आदित्य प्रकाश, सिकन्दर आलम, मुकेश कुमार सिंह सहित जिला के सभी पदाधिकारियों, नगर अध्यक्ष राहुल कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुखों ने अपने- अपने आवास पर धरना और पोस्टर के माध्यम से विरोध प्रर्दशन किया।

पूसा, संस : पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार की जा रही हत्या एवं आगजनी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। पूसा मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान की अध्यक्षता में सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों ने अपने-अपने घरों से पोस्टर के माध्यम से पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर जो अत्याचार किया जा रहा है, उसका विरोध किया। शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक पासवान, कौशल कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार ठाकुर,संजीव कुमार समेत अन्य ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी