समस्तीपुर बनेगा नगर निगम : मंत्री

By Edited By: Publish:Mon, 09 Apr 2012 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2012 10:32 PM (IST)
समस्तीपुर बनेगा नगर निगम : मंत्री

समस्तीपुर, नप्र : शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सूबे की सरकार दृढ़ संकल्पित है। समस्तीपुर शहर को भी जल्द ही नगर निगम का दर्जा दिया जायेगा। अगर यह सरकार की ओर से बनाये गये मापदंड को पूरा करे। सोमवार को नगर विकास मंत्री प्रेम कुमार ने नगर भवन में आयोजित समारोह के दौरान योजनाओं के शिलान्यास करते हुए उक्त बातें कही। 3 करोड़ 81 लाख की योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर की आबादी अगर दो लाख है तो इसे नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है। आबादी को लेकर सर्वे कराया जायेगा वहीं नप में ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा जायेगा। इसको लेकर कार्रवाई चल रही है। सभी मापदंडों में खड़ा उतरने के बाद इसका प्रस्ताव पटना भेजा जायेगा जहां इस पर अंतिम मुहर लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यहां शहरी विकास के साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, पूर्व नप अध्यक्ष अनिता राम व नप कर्मचारियों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें शहर के कई अनछुए बिंदुओं को अंकित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष बिंदु देवी ने की। वहीं मंच संचालन वार्ड पार्षद हरेराम चौधरी ने किया। जबकि स्वागत विश्वनाथ साह ने की। मौके पर भाजपा नेता रामतीरथ चौधरी, वार्ड पार्षद मनोज जयसवाल, अरुण प्रकाश, सिराज अंसारी, राकेश राज, विजय शर्मा सहित नप कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण सिन्हा व अन्य कई लोग उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी