पांच थानाध्यक्ष समेत 21 पुलिस पदाधिकारी का तबादला

समस्तीपुर। दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरिक्षक विनोद कुमार ने रविवार को लंबे समय से जिले में प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:52 AM (IST)
पांच थानाध्यक्ष समेत 21 पुलिस पदाधिकारी का तबादला
पांच थानाध्यक्ष समेत 21 पुलिस पदाधिकारी का तबादला

समस्तीपुर। दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरिक्षक विनोद कुमार ने रविवार को लंबे समय से जिले में पदस्थापित पांच थानाध्यक्ष सहित 21 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने 01 जुलाई से 07 जुलाई के अंदर सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने स्थानांतरित जिलों में योगदान का आदेश दिया है। स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों में हलई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, घटहो थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, बंगरा थानाध्यक्ष राजीव रौशन को मधुबनी जिला में स्थानांतरित किया गया है। वहीं शिवाजीनगर थानाध्यक्ष उदय कुमार ¨सह का तबादला दरभंगा किया गया है। इधर डीआइयू में पदस्थापित अखिलेश कुमार व सत्यप्रकाश झा को दरभंगा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा दल¨सहसराय थाना में पदस्थापित सुनील कुमार, नगर थाना में पदस्थापित रंजीत कुमार, राजनाथ ¨सह को दरभंगा में पदस्थापित किया गया है। इधर हथौड़ी ओपी में पदस्थापित शिवनाथ शर्मा, कल्याणपुर थाना में पदस्थापित सुदिष्ट शर्मा प्रभुनाथ ¨सह, मुफस्सिल थाना में पदस्थापित शैलेश कुमार झा को मधुबनी जिले में पदस्थापित किया गया। वहीं सअनि में सुभाषचंद्र राम, नागेन्द्र त्रिपाठी, सरवन कुमार, सुशील कुमार ¨सह, इंद्रदेव ¨सह, उमाशंकर ¨सह, रामगुलाम ¨सह को मधुबनी जिला में तबादला किया गया है।

chat bot
आपका साथी