रोसड़ा नपं का 16 लाख 30 हजार मुनाफे का बजट बहुमत से पारित

रोसड़ा नगर पंचायत बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। घंटों चर्चा के बीच वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 12:34 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 06:08 AM (IST)
रोसड़ा नपं का 16 लाख 30 हजार मुनाफे का बजट बहुमत से पारित
रोसड़ा नपं का 16 लाख 30 हजार मुनाफे का बजट बहुमत से पारित

समस्तीपुर । रोसड़ा नगर पंचायत बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। घंटों चर्चा के बीच वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया। बैठक प्रारंभ होते ही कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला द्वारा बजट का प्रस्ताव पेश किया गया। सशक्त स्थाई समिति द्वारा अनुमोदित उक्त बजट के प्रारूप में विभिन्न स्त्रोतों से 98 करोड़ 33 लाख 2435 रुपये का संभावित आय तथा सभी मदों में 98 करोड़ 16 लाख 72 हजार का प्रस्तावित व्यय दर्शाया गया है। बजट का प्रारूप प्रस्ताव पेश होते ही सभी बिदुओं पर विस्तृत चर्चा प्रारंभ हो गई। घंटों चर्चा के बीच बैठक में मौजूद कुल 16 में से 13 पार्षदों ने प्रस्ताव के पक्ष में अपनी सहमति जताई, जिसमें मुख्य पार्षद के अलावा विनोद पासवान, संगीता देवी, सीमा कुमारी, प्रभाकर निराला, दिव्या भारती, मनोज पूर्वे , सोना देवी, मीरा सिंह, श्याम बाबू पटवा, राजेंद्र सहनी, अरुण कुमार तथा मुन्नी देवी शामिल है। जबकि, विरोध दर्ज कराने वालों में पूर्व मुख्य पार्षद रेनू देवी तथा पार्षद अनीता देवी एवं रंजीत पंजियार शामिल है। दो पार्षद रिकी कुमारी देवी तथा फरीद अली बैठक से अनुपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा प्रधान सहायक सुधीर राम लेखापाल संजीत कुमार यादव तथा सुमित कुमार आदि भी मौजूद थे बैठक के पश्चात मुख्य पार्षद ने बजट में जल जीवन हरियाली पर विशेष ध्यान देना बताते हुए कहा कि बजट पारित नहीं होने के कारण कई विकासात्मक कार्य के साथ-साथ कर्मियों व मजदूर का वेतन और मजदूरी भी लंबित था। पारित होते ही अब निश्चित रूप से योजनाओं को भी गति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी